Advertisement

पीपलीनाका के रहवासियों ने लगाया जाम मार्ग की चौड़ाई कम करने की मांग फिर उठी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पीपलीनाका-भैरवगढ़, पीपलीनाका-तिलकेश्वर और पीपलीनाका-ओखलेश्वर मार्ग की चौड़ाई को लेकर चल रही प्रक्रिया पर सोमवार को फिर बखेड़ा खड़ा हो गया। दो दिन की मोहलत गुजर जाने के बाद रहवासी फिर से सड़क पर उतर गए। उन्होंने पीपलीनाका चौराहा पर चारों तरफ से घेराबंदी कर जाम लगा दिया। रहवासियों के प्रदर्शन के बाद यूडीए, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नारेबाजी कर रहे लोगों ने टीम के सामने फिर से मार्ग की चौड़ाई कम करने की मांग रखी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पीपलीनाका-भैरवगढ़, पीपलीनाका- तिलकेश्वर और पीपलीनाका-ओखलेश्वर रोड को 30 मीटर चौड़ा किया जाना है। पहले यह चौड़ाई 45 मीटर थी, स्थानीय रहवासियों की मांग पर इसे घटाकर 30 मीटर कर दिया गया था लेकिन रहवासी अब इस पर भी तैयार नहीं हैं। सोमवार को लोग फिर से धरने पर बैठ गए। इस बार भी उनकी मांग मार्ग की चौड़ाई कम करने की थी। चूंकि, यह पूरा इलाका आरएसएस का गढ़ है, ऐसे में प्रशासन भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

प्रदर्शनकारियों में महिलाएं बहुत नाराज थीं। उनका कहना था कि जानबूझकर रोड की चौड़ाई बढ़ाई गई है। पहले गढ़कालिका तरफ आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते थे। अब दोनों ही रास्तों को चौड़ किया जा रहा है। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे-तैसे इन्हें शांत किया। एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि रहवासी चौड़ाई कम करने के साथ ही त्योहार बाद काम शुरू करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में उन्हें आश्वस्त किया है। फिलहाल उन्होंने प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। जल्द ही वरिष्ठ अफसरों से चर्चा कर इस समस्या का हल निकाला जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review