Popup Image
Advertisement

पुलिस ने CM गहलोत,भूपेश बघेल-सुरजेवाला समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार

राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ED ऑफिस में दो घंटे से अफसर पूछताछ कर रहे हैं।

Advertisement

राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

Advertisement

पुलिस ने धरना दे रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

प्रियंका गांधी इन नेताओं से मिलने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।ED ऑफिस जाते वक्त दिल्ली पुलिस ने मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

Advertisement

जाने नेशनल हेराल्ड केस क्या है?,ED मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, पूछताछ जारी

सेन्ट्रल दिल्ली से बस में बैठाकर इन नेताओं को दूर ले जाया गया। इधर, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तुगलक रोड थाने के SHO को पत्र देकर पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें