Advertisement

पूजा घर में रखें ये 5 चीजें कभी नहीं होगी धन की कमी

हिंदू धर्म में वास्‍तु का खासा महत्‍व माना गया है। विशेष रूप से पूजाघर को लेकर वास्‍तु के नियम बताए गए हैं। पूजाघर में क्‍या होना चाहिए और क्‍या नहीं, इस बारे में भी वास्‍तु में काफी कुछ बताया गया है। पूजाघर में आम तौर पर हम वे चीजें रखते हैं जिनका पूजा में रोजाना प्रयोग होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मगर फिर भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो भले रोजाना प्रयोग में आएं या न आएं, लेकिन पूजाघर में उनका होना जरूरी माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि इन वस्‍तुओं को पूजाघर में रखने से आपके घर में बरकत आती है और धन की देवी मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर उस घर पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।

गंगाजल:सनातन धर्म की संस्‍कृति के अनुसार मां गंगा को प्राणदायिनी और जीवनदायिनी माना गया है। इसलिए गंगाजल का विशेष महत्‍व होता है। इसलिए पूजाघर में छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल जरूर रखें और रोजाना उसकी पूजा करें। पूर्णिमा या एकादशी जैसे शुभ दिनों के अवसर पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव पवित्र माना गया है। ऐसा करने से घर से नकारात्‍मक शक्ति समाप्‍त होती है।

Advertisement

मोरपंख:हमारी संस्‍कृति और पौराणिक मान्‍यताओं में मोरपंख को भगवान कृष्‍ण का अंश माना जाता है। मान्‍यता है कि पूजाघर में मोरपंख जरूर होना चाहिए। मोरपंख के पूजाघर में होने से आपके घर पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ती। इसके साथ ही कुछ लोग मानते हैं कि पूजाघर में मोरपंख रखने घर में कीड़े-मकोड़े भी नहीं आते हैं।

गौमूत्र:गाय को हिंदू धर्म में देवी का दर्जा दिया गया है। यह भी मान्‍यता है कि गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। गौमूत्र का प्रयोग पूजापाठ में किया जाता है और साथ ही गौघृत भी पूजा में जरूरी माना जाता है। अगर आप रोजाना इनका प्रयोग न भी कर पाएं तो भी पूजास्‍थल में इन दोनों वस्‍तुओं का होना जरूरी माना जाता है।

Advertisement

शंख:पूजा करने के स्‍थान पर शंख का होना भी जरूरी माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख की ध्‍वनि से आपके घर से सभी प्रकार नेगेटिव एनर्जी खत्‍म हो जाती है और चारों ओर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्‍णु की पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शालिग्राम:शालिग्राम को भी पूजा में जरूर रखना चाहिए और रोजाना तुलसी पत्‍ता मिश्रित जल से उन्‍हें स्‍नान करवाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्‍णु के सभी अवतार का आशीर्वाद आपको प्राप्‍त होता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार, जिन घरों में रोजाना शालिग्राम की पूजा होती है, उस घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और मां लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है।

 

 

 

Related Articles

Write a review