Advertisement

पूरे महाराष्ट्र में शुक्रवार से सोमवार रहेगा वीकेंड LockDown

महाराष्ट्र में कोरोना केस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। देश के सबसे अधिक संक्रमित आंकड़े राज्य से लगातार आ रहे हैं। इस बीच मंत्री नवाब मलिक ने आज (रविवार) बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘केवल बसों, ट्रेनों, टैक्सियों सहित आवश्यक सेवाओं और परिवहन की अनुमति रहेगी।’पांच से अधिक व्यक्तियों का इकट्ठा होना प्रतिबंधित है। सरकारी कार्यालय 50 फीसद क्षमता पर काम करेंगे। 50 फीसद बैठने की क्षमता पर निजी वाहनों को चलाने की अनुमति रहेगी।

वहीं, मंत्री असलम शेख ने रविवार को कहा कि रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी। रेस्तरां से केवल ले जाने और पार्सल सेवाओं के लिए अनुमति रहेगी। कार्यालयों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें