पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे

इजराइल-ईरान जंग के कारण यूएई में फंसे इंदौर के पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत कई यात्री अब भारत लौट आये हैं। दुबई और शारजाह में उड़ानें प्रभावित होने के चलते ये लोग पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे। अब पूर्व MLA संजय शुक्ला समेत अन्य यात्रियों के लौट आने से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लौटने वालों में पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा सहित अन्य यात्री शामिल हैं। सभी सुरक्षित वापस आ गए है।
लगातार कैंसिल हो रही थी फ्लाइट
यूएई में हालात बिगड़ने के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 को 28 फरवरी से लगातार कैंसिल किया जा रहा था। 3 मार्च को भी यह उड़ान नहीं चली।
इस वजह से इंदौर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई और शारजाह में फंसे रहे। कई लोगों को होटल में अतिरिक्त दिन रुकना पड़ा। कुछ यात्रियों ने मिसाइल अलर्ट के दौरान डर का माहौल भी देखा।









