पैरेंट्स बने बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी मम्मी बन गई हैं. जी हां बिपाशा बसु और टीवी और फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है. बिपाशा ने मुम्बई के खार स्थित हिंदूजा अस्पताल में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. वहीं नन्ही प्रिंसेस के आने से बिपाशा और करण फूले नहीं समा रहे हैं और उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
बता दें कि बिपाशा और करण की शादी, 30 अप्रैल, 2016 में मुंबई में हुई थी. पिछले कुछ सालों से दोनों चाह रहे थे कि उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजे. एक इंटरव्यू में, बिपाशा बसु ने शेयर किया था कि वह और करण महामारी से पहले से बेबी के लिए ट्राय रहे थे, लेकिन फिर महामारी की चपेट में आने के बाद उन्होंने इस आइडिया को छोड़ दिया था.
एक्ट्रेस ने कहा, “2021 में हमने फिर से ट्राय करने का फैसला किया, और गॉड ग्रेस से हमारी विश पूरी हुई.” वहीं फैंस और सेलेब्स न्यू मॉम बिपाशा और न्यू डैड करण को जमकर बधाई दे रहे है. फैंस तो उनकी बेटी की एक झलक पाने को भी बेताब हो गए हैं.









