Advertisement

प्रेमिका को दूसरी मंजिल से दिया धक्का

इंदौर मेें एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घायल युवती अस्पताल में भर्ती है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पलासिया पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी रीना चौहान अमन वर्मा से प्रेम करती है। अमन ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इससे नाराज रीना अमन के घर पहुंची और उससे विवाद करने लगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अमन ने भी आपा खो दिया और उसे दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। युवती को नीचे गिरने के कारण गंभीर चोटेें आईं। फिर अमन अौर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया।

रीना द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी अमन से इंस्टा पर पहचान हुई थी। दोनो फिर मिलने लगे और अमन ने शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन कुछ दिनों पहले अमन ने दूसरी जगह सगाई कर ली। इस बात से वह नाराज थी। वह घर पर अमन और उसके माता-पिता से बात करने पहुंची थी तो तीनों मुझसे विवाद करने लगेे। इसके बाद अमन मुझे घर की दूसरी मंजिल पर ले गया और वहां भी विवाद करने लगा। इसके बाद धक्का दे दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review