Advertisement

प्रोफेसर के सूने मकान पर चोरों का धावा

प्रोफेसर आईसीयू में भर्ती सुबह सफाई करने आई बाई ने देखे ताले टूटे…

Advertisement

उज्जैन। ऋषि नगर एक्सटेंशन में रहनेवाले माधव कॉलेज के प्रोफेसर बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह बाउण्ड्री की सफाई करने पहुंची बाई ने ताले टूटे देखे जिसकी सूचना घर के लोगों को दी।

Advertisement

डॉ. विक्रम वर्मा निवासी ऋषि नगर एक्सटेंशन माधव कॉलेज के जोग्रॉफी डिपार्टमेंट में एचओडी हैं। तबियत बिगडऩे के कारण 1 नवंबर को एसबीआई में ब्रांच मैनेजर बेटे कपिल वर्मा के साथ गुजरात में उपचार कराने पत्नी के साथ गये थे। कपिल वर्मा ने बताया कि पिता को कल ही इंदौर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया है।

सुबह सफाई के लिये आने वाली बाई रेखा ने फोन पर सूचना दी कि दरवाजे का ताला टूटा है इस कारण मां को लेकर घर लौटा और पुलिस को सूचना दी। दो मंजिला मकान के हर कमरे में चोरों ने प्रवेश किया और गोदरेज की अलमारी, लॉकर के ताले भी तोड़े। घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित अन्य सामान भी चोरी हुआ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें