Advertisement

फ्रीगंज में बाइक पर आये बदमाशों ने युवक पर फायर किया

उज्जैन।बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने रात 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास कार में बैठे युवक पर फायर किया और भाग गये।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ललित सूर्यवंशी पिता शिवनारायण 23 वर्ष निवासी राजीव नगर थाना चिमनगंज अपने दोस्तों के साथ कार से होटल पर खाना खाने जा रहा था।

रात 10 बजे के करीब फ्रीगंज स्थित इंदिरा गांधी प्रतीमा के सामने से गुजरते समय पल्सर बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने कार के सामने बाइक खड़ी कर कार रोकी और गाली गलौज करते हुए पिस्टल निकालकर हवा में फायर किया।

Advertisement

दूसरा फायर ललित सूर्यवंशी की तरफ किया जिससे ललित के हाथ में मामूली चोंटे आईं। ललित के दोस्तों ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने बाइक जब्त करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें