Advertisement

बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी

बाइक सवार को कार ने टक्कर मारी

Advertisement

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में विष्णुसागर के समीप अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया महावीर नगर के रहने वाले ओमप्रक ाश सांखला किसी काम से रामजनार्दन मंदिर के सामने विष्णुसागर की तरफ जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इसी तरह नीलगंगा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर क्षेत्र में ई रिक्शा चालक ने बाइक सवार राहुल पिता रामगोपाल मिश्रा उम्र ३५ साल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

तराना तहसील के गांव की घटना… कावड़ यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला

उज्जैन। तराना के ग्राम करंज से महादेवखोरा जा रही कावड़ यात्रा पर रविवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में 20 से अधिक लोग प्रभावित हुए है। सभी को शासकीय अस्पताल में उपचार दिया गया। बताया जाता है कि कावड़ यात्री भजनों पर थिरकते हुए महादेवखोरा जा रहे थे। इसी दौरान निपानिया ग्राम के समीप कावड़ यात्रियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले के बाद कावड़ यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई महिलाओं व बच्चो को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें