बाहुबली मुख्तार अंसारी पहुंचा बांदा जेल

आखिरकार करीब 14 घंटे के सफर के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंच गया. सुबह करीब 4.30 बजे भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच मुख्तार अंसारी का काफिला बांदा जेल पहुंचा. सुबह करीब 4 बजाकर 26 मिनट पर बांदा जेल का दरवाजा खोल दिया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
काफिले की बाकी गाड़ियां रूक गईं और मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस जेल में दाखिल हो गई.सुबह 4:30 बजे बांदा जेल में आने के बाद मुख्तार अंसारी ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह काफी थक गया है, सोना चाहता है, इसलिए उसे सीधे बैरक नंबर 16 पहुंचाया गया, जिसमें वह आराम करता रहा. सुबह चाय के लिए जेल अधिकारियों ने पूछा लेकिन थकान की वजह से उसने चाय को मना किया।
Advertisement








