बेईमानी से कमाया हुआ धन विनाश का कारण बनता है

उज्जैन। आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में रामलीला के दौरान वैचारिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। व्याख्यानमाला में जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजय शंकर मेहता ने हम होंगे कामयाब विषय पर उद्बोधन दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
कार्यक्रम के प्रभारी मनोज राठौर ने बताया कि डॉ. कात्यायन मिश्र ने भी श्रोताओं को कई प्रेरक प्रसंग सुनाए। पं. मेहता ने श्रोताओं ने कहा कि अहंकार सदैव मनुष्य का विनाश करता है। आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर हर मुश्किल कार्य को आसान बनाया जा सकता है। मंच के संयोजक सोनू गेहलोत, उल्लास वेध, ईश्वर पटेल आदि उपस्थित थे।
Advertisement









