Advertisement

ब्रिज से कूदा युवक, मौत

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में पांड्याखेड़ी ब्रिज से कूदकर नशे के आदी युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक मृत अवस्था में पुलिस को ब्रिज के नीचे सोमवार सुबह मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसकी मौत की पुष्टि की।

Advertisement

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया। सुबह शिनाख्ती के प्रयास किए तो पता चला बहादुर गंज क्षेत्र का रहने वाला मंजीत पिता तुलसीराम नाहटा उम्र 40 है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था। उसका विवाह भी नहीं हुआ था, नशे की वजह से वह मानसिक तनाव में संभवत: इसी क ो लेकर नशे की अवस्था में उसने ब्रिज से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें