Advertisement

भाई ने हाथ पकड़े, पिता ने गला घोंटकर मार डाला

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महीने तक पुलिस को सुसाइड लगने वाला मामला हत्या के रूप में सामने आया। 27 वर्षीय रिंकू यादव की हत्या उसके पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने की। घटना 4 मार्च 2026 की रात 12:30 बजे नाका चंद्रवदनी गली नंबर पांच में हुई। पिता ने रिंकू का गला घोंटा और भाई ने उसके हाथ पकड़े रखा। पिता तब तक गला दबाए रहा, जब तक रिंकू की आखिरी सांस नहीं निकली। हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए बेटे के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

Advertisement

झांसी रोड थाना पुलिस को 4 मार्च की सुबह पिता राजू यादव और गौरव यादव ने बताया कि उसका भाई रिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। उसी दिन अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने इस दौरान इसे सुसाइड माना और हत्या की संभावना पर ध्यान नहीं दिया।

4 मार्च से 4 अप्रैल तक पुलिस ने इसे सुसाइड माना। पिता और भाई मान रहे थे कि उन्होंने परफेक्ट क्राइम कर दिया। 4 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सच्चाई बाहर ले आई। रिपोर्ट में लिखा गया कि रिंकू की मौत गला घोंटने और दम घुटने से हुई। यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने 4 अप्रैल की रात 11 बजे परिजन को हिरासत में लिया। बाप-बेटे से दोबारा पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने हत्या कबूल की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें