Advertisement

भारतीय सेना में नारी शक्ति, कर्नल रैंक पर प्रमोट होंगी 108 महिला अफसर

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल कि पोस्ट से कर्नल रैंक पर प्रमोशन देने का फैसला किया है। इसमें 108 महिला अधिकारियों को प्रमोट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी प्रक्रिया 9 जनवरी से शुरू हुई है, जो 22 जनवरी तक चलेगी।

Advertisement

ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि भारतीय सेना में पुरुष और महिला को बराबर लाया जा सके। इसके लिए सरकार की ओर से स्पेशल नंबर-3 सिलेक्शन बोर्ड के लिए वैकेंसी भी जारी कर दी गई है।

चयन बोर्ड के लिए ऑब्जर्वर के तौर पर 60 प्रभावित महिला अधिकारियों को बुलाया गया है। 22 जनवरी को चयन बोर्ड की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद फिट घोषित की गई 108 महिला अधिकारियों को विभिन्न कमांड असाइनमेंट पर इसी महीने तैनात करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें