मंगलनाथ पुल से नदी में गिरी इंदौर पासिंग कार

एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, चार घायल अस्पताल में भर्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शुक्रवार शाम मंगलनाथ के पुराने ब्रिज से इंदौर पासिंग कार नदी में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। नदी में गिरने के दौरान कार के एयरबैग खुल गये इसलिये बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 सीएस 3652 भेरूगढ़ तरफ से शाम के समय मंगलनाथ के पुराने ब्रिज की तरफ आ रही थी तभी ड्रायवर का संतुलन बिगड़ा और कार नदी में जा गिरी।
Advertisement
दुर्घटना के समय कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। इसमें बैठे 4 लोगों को चोंटे आईं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नदी से बाहर निकलवाया।
Advertisement









