Advertisement

मध्य प्रदेश:5th और 8th बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल टेबल जारी कर दिया गया है। इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षाएं जल्दी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बार दोनों ही परीक्षाओं में करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगै।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पिछले साल 22 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। राज्य शिक्षा केंद्र के टाइम टेबल के अनुसार पांचवी की परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक होंगी।

परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहली पेपर 6 मार्च को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू का होगा। इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन,13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का पेपर होगा।

Advertisement

वहीं आठवीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहला पेपर 6 मार्च को  प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा।

इसके बाद 7 मार्च को गणित और द्दष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी/हिंदी का पेपर होगा। 12 मार्च को साइंस, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। इसके बाद 14 मार्च को अंतिम पेपर सोशल साइंस का होगा।

Advertisement

5वीं कक्षा का टाइम टेबल

8वीं कक्षा का टाइम टेबल

Related Articles

Write a review