Advertisement

मध्यप्रदेश में 26 दिन बाद 10 हजार से कम नए केस आए

मध्यप्रदेश में 26 दिन बाद 10 हजार से कम नए केस आए हैं। 24 घंटे में कोरोना के 9,715 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को 9,720 संक्रमित मिले थे। तब से हर दिन 11 हजार से 13 हजार के बीच केस मिल रहे थे लेकिन एक्टिव केस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 9 मई को एक्टिव केस 1 लाख 11 हजार 223 हो गए हैं। हालांकि एक्टिव केस मामले में मध्यप्रदेश 15वें नंबर पर है। संक्रमण दर 16% हो गई है।

 

Advertisement

एक्टिव केस में बढ़ने की वजह कोरोना को मात देने वालों की संख्या कम होना है। पिछले सप्ताह के आंकड़े देखें तो कोरोना को मात देने वालों से 20, 869 ज्यादा नए संक्रमितों मिले, जबकि 26 अप्रैल से 2 मई वाले सप्ताह में नए मरीजों से 6,095 ज्यादा मरीज ठीक हुए थे।

प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 6501 हो गया है। इसमें 9 मई को मरने वाले 86 मरीज भी शामिल हैं। जबकि माैतों के वास्तविक आंकड़ा बहुत ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में 8-8 मौतें और जबलपुर में 6 मरीजों की मौत सरकारी रिकार्ड में दर्ज हुई हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें