मध्यप्रदेश में पहली बार 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए COVID केस

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू है। बुधवार को कोरोना के नए मरीजों का 10 हजार से ऊपर पहुंच गया। सभी जिलों में मिलाकर कुल 10,166 मरीज मिले हैं। 47,820 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। इस लिहाज से संक्रमण दर 21 फीसद रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यानी जांच कराने हर पांचवा व्यक्ति संक्रमित है। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 55,694 हो गई है। इनमें 21 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या एक हफ्ते में दोगुनी हो गई है। बीमारी फैलने की यही रफ्तार रही तो 22 अप्रैल तक एक लाख मरीज हो जाएंगे। वहीं, बुधवार को अलग-अलग जिलों में मिलाकर 53 मरीजों की मौत इस बीमारी से हुई है।