Advertisement

मध्‍यप्रदेश में होंगे 57 जिले ,CM श‍िवराज ने की घोषणा, प्रक्रिया भी शुरू

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महज दो से तीन महीने का वक्त बचा है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। मंगलवार को उन्होंने मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी। पिछले कुछ महीनों में यह पांचवां जिला है, जिसकी घोषणा शिवराज ने की है। इससे पहले पांढुर्णा, नागदा, पिछोर और मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सतना के मैहर में जन आशीर्वाद यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि हम मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी होती है तो मैहर मध्य प्रदेश का 57वां जिला होगा।

15 अगस्त 2023 को रीवा से अलग होकर मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला बना था। इसके बाद 26 अगस्त को छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुर्णा को प्रदेश का 54वां जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसके अलावा उज्जैन से अलग कर नागदा, शिवपुरी से अलग कर पिछोर और अब सतना से अलग कर मैहर को जिला बनाने की घोषणा की गई है। जिसका नोटिफिकेशन पहले जारी होगा, वह प्रदेश का 55वां जिला होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैहर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी जिसे देखते हुए मैसवैप मैहर में उपस्थित होकर या घोषणा करना चाहता था लेकिन कतिपय कारणों से मैं नहीं आ सका। मुख्यमंत्री द्वारा जिला की घोषणा होने के बाद सभा में भारत माता की जय शिवराज सिंह जिंदाबाद के नारे लगने लगे। बताते चलें कि नागौद विधानसभा क्षेत्र जन आशीर्वाद यात्रा होते हुए मैहर पहुंची थी जिसका नेतृत्व प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कर रहे थे। जिला बनने की घोषणा होने के बाद एमपी के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं मैहर जिलावासी सहित सांसद राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल अन्य लोगों को बधाई देता हूं ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें