महाकाल दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे भक्तों की कार ट्रेलर में घुसी, 5 मृत

जयपुर में सड़क हादसा, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से दुर्घटना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जयपुर। उज्जैन में महाकाल दर्शन कर राजस्थान के खाटूश्यामजी जा रहे तीर्थयात्रियों की कार जयपुर के पास एक ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी मप्र के जबलपुर के रहने वाले थे। हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी और उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। रेशमा श्रीवास्तव (मृतक) की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया- मम्मी, ड्राइवर अनुराग, रजक राहुल, शानू और पीयूष के साथ दो दिन पहले श्री महाकालेश्वर महादेव के दर्शन करने निकली थी। उज्जैन में दर्शन करने के बाद वो लोग खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे थे।
4 की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मरने वालों में रेशमा श्रीवास्तव (55) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग (25), शानू शामिल हैं। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था।
30 फीट गहरी खाई में गिरे बाइक सवार, 3 की मौत
दमोह। दमोह जिले में बाइक सवार तीन लोगों की 30 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 5 युवक सागर जिले से 2 बाइक से शादी में शामिल होने समनापुर गांव जा जा रहे थे। घटना रात करीब 11 बजे की है। एक बाइक पर सवार तीन लोगों को जर्जर पुल दिखाई नहीं दिया और वह सीधे खाई में जा गिरे। बाइक से पीछे आ रहे दो युवक बच गए। दरअसल यह युवक रास्ता भटककर दूसरी ओर चले गए थे। जब साथी नहीं पहुंचे तो वह पलटकर आए।








