महाकाल मंदिर के सामने का टूटेगा अतिक्रमण…

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना के अंतर्गत मंदिर के सामने स्थित अतिक्रमण व मकानों को हटाने का काम जारी है। इसी के अंतर्गत आज एक मकान को तोड़ा जाना है।
Advertisement
मंदिर के सामने स्थित एक मकान मालिक द्वारा कोर्ट से स्टे लाने के कारण इस मकान को तोडऩे की कार्यवाही अधर में लटकी थी। एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उक्त मकान सहित मंदिर के सामने के अन्य अतिक्रमण तोडऩे की मुहिम आज से शुरू की जा रही है।
उज्जैन : होटल संचालक में मारपीट
Advertisement
उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने स्थित होटल और भोजनालय संचालक के बीच मारपीट हुई जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि होटल संचालक मानवेन्द्र पिता अवध बिहारी पांडेय ने पास में भोजनालय संचालित करने वाले हर्षद गुप्ता व उसके पुत्र सहित दो अन्य युवकों ने मारपीट की।
Advertisement









