Advertisement

महाकाल लोक के आसपास रहने वाले घरों से झांक भी नहीं पाए…

सुरक्षा कारणों से खिड़की, दरवाजे और गैलरी पर लगाई मेट, पुल के नीचे लगा पर्दा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सुरक्षा के कड़े इंतजाम,वीवीआईपी रुट पर लगाए जैमर

CM शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे

Advertisement

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जितने समय महाकाल लोक में रहेंगे उस दौरान आसपास के रहवासी घरों से बाहर झांक भी नहीं पाएंगे। वीवीआईपी रूट पर किसी भी रिमोट या मोबाइल का उपयोग रोकने के लिए 12  किमी मार्ग को जैमर से लेस किया गया है। पीएम की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हुए है।

मार्ग रंगोली से सजा

Advertisement

सभा स्थल तक के मार्ग को प्रधानमंत्री की अगवानी में रंगोली से सजाया गया है। महाकाल लोक में देश भर के कलाकार आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे तो वैदिक विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री बड़ा गणेश मंदिर के सामने से दर्शनों के लिये मंदिर में प्रवेश करेंगे।

प्रधानमंत्री के मार्ग पर बंद हो जाएंगे मोबाइल-इंटरनेट

प्रधानमंत्री के हेलीपेड पर उतरने से लेकर महाकाल लोक, मंदिर और सभा स्थल तक के मार्ग पर सुरक्षा कारणों के चलते जेमर लगाये गये हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री के मार्ग पर मोबाइल-इंटरनेट बंद हो जाएंगे। प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के दो घंटे पहले रास्तों से सामान्य आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।

खास बात यह कि पूरे मार्ग पर लगे जेमर की रेंज में आते ही मोबाइल और इंटरनेट बंद हो जाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री के काफिले में भी जेमर लगे वाहन शामिल हैं जिनकी रेंज में आने वाले मोबाइल, इंटरनेट बंद हो जाते हैं। महाकाल मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा कारणों के चलते एसपीजी द्वारा घरों की खिड़की, दरवाजे और गैलरी पर मेट लगवाई गई है वहीं हरिफाटक ब्रिज के नीचे भी करीब 50 फीट लंबा पर्दा लगा दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के हाथों में ….पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से लेकर महाकाल लोक, मंदिर और कार्तिक मेला ग्राउण्ड स्थित सभा स्थल तक मार्ग के सौंदर्यीकरण के अलावा सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पिछले 20 दिनों से पुलिस, प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद एसपीजी ने पूरी व्यवस्था अपने हाथों में ले ली।

हरिफाटक ब्रिज से त्रिवेणी संग्रहालय की ओर होते हुए महाकाल लोक प्रवेश द्वार पर सशस्त्र बल के जवान तैनात हैं। महाकाल लोक के आसपास के मकानों की गैलरी, खिड़की, दरवाजों पर हरे रंग की जालियां लगा दी गई हैं वहीं ब्रिज की दूसरी तरफ स्थित मकान जहां से महाकाल लोक दिखाई देता है वहां भी 50 फीट से अधिक लंबा पर्दा लगा दिया गया है। प्रधानमंत्री के महाकाल लोक और मंदिर में रहने के दौरान आसपास के रहवासी घरों से बाहर झांक भी नहीं पाएंगे।

मंदिर परिसर में सिर्फ वीवीआईपी….महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था सामान्य दिनों की तरह चल रही है लेकिन दर्शनों के बाद परिसर में किसी को इंट्री नहीं दी जा रही है। सामान्य और सशुल्क दर्शनार्थियों को निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश दिया जा रहा है जबकि वीवीआईपी को ही मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। यही स्थिति महाकाल लोक की भी है। यहां सुरक्षाबल और प्रधानमंत्री की व्यवस्था से जुड़े लोगों को ही प्रवेश दिया गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे

महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंच गए हैं। सीएम शिवराज संतों के साथ भोजन करने झालरिया मठ पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा महाकाल दर्शन करने मंदिर पहुंचे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी उज्जैन पहुंच गए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजन किया।

Related Articles

Write a review