Advertisement

महिला के बयान बदलने से पुलिस उलझन में

मामला : रेलवे स्टेशन से बालक के अपहरण का

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

टीआई बोले…कहानी कुछ ओर

उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन से अपहृत बालक का अभी कोई पता नहीं चला है। बच्चे की मां बार-बार बयान बदल रही है। इससे जीआरपी उलझन में है। टीआई का कहना है कि महिला जो अलग-अलग बातें बता रही है उससे कहानी कुछ ओर ही नजर आ रही है।

Advertisement

शंकरपुर पंवासा में रहने वाली महिला का 24 दिसंबर को रेलवे स्टेशन से 2 वर्षीय बालक का अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया। मामले में जीआरपी ने दूसरे दिन अपहरण का केस दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा बार-बार बयान बदलने के कारण जांच में परेशानी आ रही है। हालांकि पुलिस की टीमें बालक की तलाश में लगी हैं।

24 दिसंबर को स्टेशन से लापता हुआ था बालक

Advertisement

वैष्णवी बैरागी पति श्रवणदास बैरागी 20 वर्ष निवासी शंकरपुर मक्सीरोड पंवासा पति से विवाद के बाद अपने दो वर्षीय बेटे के साथ 24 दिसंबर की सुबह रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वैष्णवी ने बताया कि वह बेटे को टिकिट बुकिंग के सामने बेंच पर छोड़कर बाटल में पानी लेने गई तभी उसके बेटे को अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया।

आसपास तलाश करने के बाद वह जीआरपी थाने पहुंची। यहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज न करते हुए परिजनों को लेकर आने की बात कहकर लौटा दिया। वैष्णवी ने यह भी बताया कि महाकाल सहित अन्य स्थानों पर बेटे की तलाश के बाद देवासगेट थाने गई थी जहां पर महिला पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर भगा दिया और कहा कि मामला जीआरपी थाने का है वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। 25 दिसंबर को परिजनों के साथ जीआरपी थाने पहुंचकर बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

फुटेज में दिख रहा व्यक्ति हो सकता है महिला का परिचित

जीआरपी टीआई आर.एस. महाजन ने बताया कि महिला द्वारा बार-बार बयान बदलने और फुटेज देखने के बाद भी बच्चे की पहचान नहीं कर पाने के कारण उसे परिजनों को साथ लेकर थाने आने की बात कही थी।

वह दूसरे दिन परिजनों को लेकर थाने आई तो उन्हें फुटेज दिखाए जिसमें उसने बच्चे की पहचान कर ली। 25 दिसंबर की शाम 5.11 बजे एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश करवा रहे हैं। वीडियो फुटेज में व्यक्ति जिस प्रकार बच्चे को लेकर जा रहा है उससे आशंका है कि परिचित व्यक्ति ही बच्चे को लेकर गया है।

Related Articles

Write a review