Advertisement

मानसून फिर एक्टिव होगा,मध्यप्रदेश और बिहार सहित 12 राज्यों में यलो अलर्ट

तीन हफ्ते से सुस्त पड़ा मानसून शनिवार से फिर सक्रिय हो सकता है। अगले 3 दिन में यह देश के 20% भाग पर छा सकता है। बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहीं पूर्वी नम हवाएं शनिवार तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित 12 राज्यों में फैल सकती हैं। इन राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच दिल्ली में भी शनिवार को बारिश की आशंका जताई गई है। यहां मानसून के लेट होने का पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2006 में मानसून ने 9 जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी।

Advertisement

इसके साथ ही रविवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इससे अगले तीन-चार दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। एक हफ्ते में मानसूनी बारिश की कमी की भरपाई हो जाएगाी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया, ‘मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला व अमृतसर से गुजर रही है।’

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी हवाओं के गति पकड़ने से 24 घंटे के अंदर मानसून दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बचे हिस्से, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में बढ़ सकता है। सोमवार तक देश के बाकी हिस्से को भी घेर सकता है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी हवा मजबूत होगी। फिलहाल जो हवाएं सतह से तीन किलोमीटर ऊपर तक बह रही हैं, वह पांच किमी से ऊपर हो जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें