Advertisement

मास्क, सैनिटाइजर वितरण के साथ ही पोस्टर के माध्यम से चलाएंगे जनजागृति अभियान

समिति गरीब ब्राह्मणों के घर तक पहुंचाएगी राशन सामग्री

Advertisement

उज्जैन। कोरोना से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित करने के साथ ही संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा पोस्टर के माध्यम से आमजन में जन जागृति अभियान का संदेश दिया जाएगा। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। इससे निजात पाना दिनोंदिन कठिन होता जा रहा है, वहीं शासन-प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार लॉकडाउन जैसे प्रयास कर रही है लेकिन चारों तरफ कार्य के रुकने से कई गरीब परिवार दुखी व संकट में है। उज्जैन में संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा पिछली बार की तरह इस बार भी संक्रमण से लडऩे के लिए आमजन व ब्राह्ममण परिवारों को सैनिटाइजर, मास्क अन्न एवं धन भेंटकर उनको हिम्मत हौंसला देने में सामने नजर आ रही है। समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष मनोज अजय रावत एवं सभी सदस्यों द्वारा जल्द ही गरीब ब्राह्मणों के घर तक राशन पहुंचाने का कार्य जारी होने जा रहा है। ब्राह्मणों के सम्मान में हर पल खड़ी संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति शहर के सार्वजनिक स्थानों पर प्रात: 8 से 12 के बीच में मास्क एवं सैनिटाइजर भी वितरित करेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें