Advertisement

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने

भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बुधवार शाम को लोकभवन में खेमचंद को गोपनीयता की शपथ दिलाई। मैतेई समुदाय से आने वाले खेमचंद पूर्व सीएम बीरेन सिंह के करीबी माने जाते हैं।

Advertisement

नगा समुदाय से आने वाले लोधी दिखो को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई है। उनके अलावा कुकी समुदाय से आने वालीं नेमचा किपगेन को भी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जानी है। वे राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें