Popup Image
Advertisement

युवक की शिप्रा में डूबने से मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित शिप्रा नदी के सुनहरी घाट पर दिल्ली के युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ एक मित्र भी था जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने बताया दिल्ली के संगम विहार टाउनशिप का रहने वाला आयुष पिता सुमेरसिंह वर्मा उम्र २२ साल की सुनहरी घाट पर डूबने से मौत हो गई। आयुष अपने साथी विनीत गुप्ता के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। महाकाल दर्शन के बाद उन्होंने शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए।

रविवार दोपहर वे शिप्रा नदी में स्नान कर दिल्ली लोटने वाले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। आयुष को नदी में डूबता देख विनीत बचाने के लिए गया तो वह भी डूबने लगा था लेकिन नदी पर मौजूद कुछ लोगों ने विनीत को बचा लिया। जबकि आयुष डूब चुका था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें