Advertisement

युवक की हत्या : धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुआ था

उज्जैन। मंगलवार दोपहर भूखीमाता मंदिर के पास पुलिया के नीचे मिले युवक का नग्न लाश की गुत्थी फिलहाल अब तक अनसुलझी है। उसके सिर पर लगे तिलक को देखकर शंका है कि वो घटना के पहले किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुआ होगा। उसके बाद उसकी हत्या हुई है। गले में बंधे जूते के फीते (शू-लेस) को देखकर प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक लगभग 25 से 30 वर्ष का था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर युवक के कपड़े (ग्रे पैंट और सफेद हाफ स्लीव कुर्ता) व्यवस्थित मिले हैं। माथे पर तिलक लगा है, इससे अंदेशा है कि मृत्यु से पूर्व वह किसी धार्मिक अनुष्ठान या गतिविधि में शामिल हुआ था। जमीन पर एड़ी घिसटने के निशान मिले हैं, जो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि युवक ने मौत से पहले संघर्ष किया होगा। महाकाल टीआई गगन बादल ने बताया कि लाश को पीएम के बाद दफना दिया गया है। शिनाख्ती के लिए मजदूर डेरे, सोशल मीडिया, पुलिस पोर्टल और अन्य साधनों की मदद ली जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review