Advertisement

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Advertisement

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर में रहने वाले 43 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया नागझिरी के न्यू इंदिरानगर कॉलोनी में रहने वाले कमलेश उर्फ कांतिलाल पिता हरवंशलाल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि उसे सांस की बीमारी थी और बीमारी के कारण वह काफी परेशान था। इसी के चलते कांति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटनास्थल पर उसके कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें उसने लिखा है कि वह सांस की बीमारी और गरीबी की वजह से बहुत परेशान हो गया है।

Advertisement

कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में शिप्रा ब्रिज के ऊपर अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया पुष्पेंद्र पिता श्याम सिंह उम्र 28 साल निवासी एलआईजी इंदिरा नगर जरूरी काम से इंदौर की तरफ बाइक से जा रहे थे। इंदौर रोड फोरलेन पर शिप्रा ब्रिज के ऊपर अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें