Advertisement

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। मंछामन कॉलोनी में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने उसे फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

मयूर पिता चेतन गोयल 23 वर्ष निवासी मंछामन कॉलोनी टेलरिंग का काम करता था और 10 माह पहले उसकी शादी हुई थी।

बीती रात 12.30 बजे मयूर के भाई रवि ने उसे तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फांसी के फंदे पर लटके देखा। इस दौरान घर में उसकी मां ममता भी थीं। मयूर ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें