Advertisement

युवक ने रिश्तेदारों के विवाद से डिप्रेशन में जहर खाया

युवक का आरोप- पुलिस में सुनवाई नहीं

Advertisement

युवक ने रिश्तेदारों के विवाद से डिप्रेशन में जहर खाया

उज्जैन। नागदा के 25 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक का आरोप है कि उसकी जमीन पर चाचा के बेटे कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत करने मंडी थाने जाता है तो सुनवाई नहीं होती। इससे परेशान होकर जहर खा लिया।

Advertisement

नागदा के श्रीराम कॉलोनी निवासी शंकर पिता पिता देवीलाल जिला अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। शंकर ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है कोई सगा भाई या बहन भी नहीं है।

पिता का प्लॉट है जिस पर रिश्तेदार कब्जा जमाना चाहते हैं। इसी को लेकर वे शंकर को धमकाते हैं। शंकर ने कहा कि जब वह शिकायत करने मंडी थाने जाता है तो पुलिस नहीं सुनती और कांस्टेबल यादव ने कहा कि परेशान हो गया है तो जहर खा ले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें