Advertisement

युवकों पर बदमाशों ने किया तलवार, धारिये और फर्से से हमला…

केस दर्ज नहीं किया तो ग्रामीणों ने लगाया जाम, टीआई सस्पेंड

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।माता प्रतिमा विसर्जन के बाद ग्रामीण युवक ट्रेक्टर ट्राली से जनरेटर जमा करने दूसरे गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्हें 4-5 बदमाशों ने घेरकर धारिये, फर्से, तलवार से हमला कर घायल कर दिया।

घायल नरवर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जिसके विरोध सुबह ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। एसपी द्वारा मामले में नरवर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

Advertisement

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा में सार्वजनिक माता प्रतिमा जुलूस निकाला गया। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रीराम, विजय, कपिल व दो अन्य युवक ट्रेक्टर ट्राली में जनरेटर रखकर उसे लौटाने खोखरिया जा रहे थे तभी वहां रहने वाले आरिफ व उसके 4-5 अन्य साथियों ने मिलकर श्रीराम और उसके साथियों ने तलवार, धारिये, फर्से से हमला कर दिया। घायल युवक सीधे नरवर थाने पहुंचे और हमलावरों की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया।

सुबह घायलों के परिजन व ग्रामीणों ने पहले नरवर थाने का घेराव किया और उसके बाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

Advertisement

मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया।

डीएसपी पहुंचे लोगों को समझाने

चक्काजाम करने की सूचना के बाद थाने के पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे लेकिन ग्रामीण थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गये। सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया ने डीएसपी ट्राफिक संतोष कौल को मौके पर भेजा जिन्होंने गुस्साये ग्रामीणों को समझाईश देकर जाम खुलवाया।

Related Articles

Write a review