Popup Image
Advertisement

राष्ट्रचिंतन: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बताएंगे मौजूदा दौर में सनातन की भूमिका

सामाजिक न्याय परिसर में शाम 7 बजे होगा आयोजन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर में रविवार शाम मौजूदा दौर में सनातन की भूमिका बताई जाएगी। श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्थान के राष्ट्रचिंतन कार्यक्रम में दक्षिणपंथी विचारक एवं पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ व्याख्यान देंगे। संयोजक हरिसिंह यादव ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. बालकृष्ण शर्मा कार्यक्रम के अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम सभी के लिए रहेगा।

कौन हैं पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ
नईदिल्ली में जन्मे 66 वर्षीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ पेशे से पत्रकार हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से शिक्षा-दीक्षा हासिल करने वाले कुलश्रेष्ठ राष्ट्रवादी वक्ता और विचारक हैं। वे पाकिस्तानी टीवी के लिए काम कर चुके हैं। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के तीन बार महासचिव रह चुके कुलश्रेष्ठ ने यूपीए सरकार के समय प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का विरोध किया था। वह सनातन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें