Advertisement

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला पहुंचे इंदौर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

Advertisement

इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को शहर पहुंचे। वे आज इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव आदि ने लोकसभा अध्‍यक्ष का स्‍वागत किया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की।

लोक सभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिजासन फाॅरेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में जाएंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे। बिरला ने प‍ितृ पर्वत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा लगाया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार ओम बिरला दोपहर में इंदौर नगर निगम के नए अटल परिषद हॉल में पार्षदों से चर्चा करेंगे। वे और सदन के संचालन और वहां सवालों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। ओम बिरला शाम को स्‍थानीय रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें