वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी रोचक प्रस्तुतियां

उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम एक्सटेंशन कॉलोनी में नटखट प्ले स्कूल का पहला वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। नन्हें-नन्हें बच्चों ने रोचक प्रस्तुतियां दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
कार्यक्रम की अतिथि डॉ. श्रुति जैन डायरेक्टर एवी न्यूज, डॉ. नीलेश चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मेघा बंसल उपनिरीक्षक थाना चिमनगंज, सुमन माली और शैलेन्द्र यादव अखंड हिंदू सेना उपस्थित थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को बच्चों को पुरुस्कार भी वितरित किए गए।
इस्कॉन से पधारे केशवदास प्रभुजी ने अभिभावकों को बच्चों के श्रीकृष्ण भावना भावित लालन पालन का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंन्द्र साहू ने किया एवं आभार स्कूल की डायरेक्टर शिल्पी साहू ने माना।
Advertisement









