शहर के जैन मंदिर..श्री चंद्रप्रभु दिगंबरजैन मंदिर भैरवगढ़

शहर के जैन मंदिर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
शहर जैन मंदिर के क्रम में आज आप दर्शन कीजिए उज्जैन शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर बसे श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर भैरवगढ़ के। यह अति प्राचीन बस्ती है। भगवान महावीर स्वामी ने मुनि अवस्था में इसी बस्ती के आसपास बसे हुए अति मुक्तक शमशान में तपस्या की थी।
शास्त्रों में उल्लेख है यह जैन बस्ती हुआ करती थी और अनेकों जैन मंदिर हुआ करते थे। परिस्थिति वसात कल ग्रसित हो गए अभी भी यहां पर भूगर्भ से जैन मंदिरों के अस्तित्व होने का प्रमाण मिलता है। वर्तमान में एकमात्र अति प्राचीन 1008 श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर स्थापित है। सन 2015 में दिगंबर आचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज के मंगल पावन सानिध्य में मंदिर का नवीनीकरण संपन्न हुआ। महाराजश्री के सानिध्य में ही सन 2015 में अति भव्य राष्ट्रीय स्तर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
जिसमें भगवान वासुपूज्यस्वामी एवं भगवान महावीर स्वामी की नवीन जिन प्रतिमा स्थापित की गई। इस मंदिर की व्यवस्था श्री पारसनाथ दिगंबर जैन ट्रस्ट कमेटी नयापुरा द्वारा संपादित होती है। प्रतिवर्ष यहां पर भादवा वदी एकम को अति भव्य जलसा आयोजित किया जाता है। श्रीजी का अभिषेक भी संपन्न होता है। वर्तमान में नवीनीकरण के बाद यह प्राचीन मंदिर अति भव्य एवं मनोहारी बन गया है।









