Advertisement

शुक्र के उदय के चार दिन बाद इस साल का पहला विवाह मुहूर्त… इस बार 59 शुभ मुहूर्त

5 फरवरी से बैंड, बाजा, बारात… सबसे अधिक 12 मुहूर्त इसी महीने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विवाह की तैयारियों में जुटे परिवारों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। वजह है शुक्र तारे का उदय और चार दिन बाद उसका युवा काल में प्रवेश। पंडितों के अनुसार शुक्र के शैशवकाल में विवाह वर्जित माना जाता है इसलिए पहला विवाह मुहूर्त 5 फरवरी को होगा। इसी दिन से शहर में बैंडबाजों और शहनाई की गूंज सुनाई देगी। शहर के मैरिज गार्डन-होटल और मांगलिक परिसर करीब-करीब पूरी तरह बुक हो चुके हैं। अनुमान है कि सीजन में २ हजार से अधिक जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेगे। इस साल का आखिरी विवाह मुहूर्त 6 दिसंबर को रहेगा। पूरे साल में कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त हैं जिनमें फरवरी में सबसे अधिक 12 मुहूर्त हैं। बता दें 12 दिसंबर 2025 की रात 2.10 बजे शुक्र तारा अस्त हुआ था, इसी कारण जनवरी में पूरे महीने तक विवाह पूरी तरह वर्जित रहे।

कई तिथि, अधिकमास में शादी नहीं

Advertisement

24 फरवरी से 3 मार्च तक होलाष्टक है। इसमें विवाह वर्जित है। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा। इस अवधि में सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मीन राशि में रहने पर गुरु का प्रभाव क्षीण होता है इसलिए मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। 13 अप्रैल के बाद सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद विवाह व मंगल कार्य शुरू होंगेे। पुरुषोतम मास या अधिकमास 17 से 15 जून तक होगा, इसमें भी विवाह वर्जित होते हैं।

सुखों का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र

Advertisement

पंडितों के मुताबिक गुरु को जीवन में स्थिरता और विवेक का कारक माना गया है, जबकि शुक्र प्रेम, दांपत्य और भौतिक सुखों का प्रतिनिधि ग्रह है। इन दोनों का उदय अवस्था में होना विवाह के लिए अनिवार्य होता है। विवाह तिथि का चयन केवल दिन देखकर नहीं, बल्कि वार, नक्षत्र, योग, लग्न और वर-वधू की कुंडली के आधार पर किया जाता है।

इन माह और तिथियों में नहीं होंगे विवाह

24 फरवरी से 3 मार्च तक होलाष्टक

14 मार्च से 13 अप्रैल खरमास सूर्य मीन राशि में

17 मई से 15 जून पुरुषोत्तम मलमास

इस साल में विवाह के लिए मुहूर्त की तारीख

फरवरी-5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26

मार्च-1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12

अप्रैल- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29

मई-1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14

जून-21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई- 1, 6, 7, 11

नवंबर- 21, 24, 25, 26

दिसंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें