Popup Image
Advertisement

संत उमेशनाथ जी ने कहा….बड़ी जिम्मेदारी के लिए भाजपा को धन्यवाद, आर्शीवाद

अक्षरविश्व न्यूज .उज्जैन:मप्र राज्यसभा से भाजपा का उम्मीदवार घोषित होने पर वाल्मीकि धाम उज्जैन के पीठाधीश्वर संत उमेशनाथ महाराज ने कहा कि भाजपा ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। इसके लिए भाजपा को धन्यवाद और संत होने के नाते सभी को आर्शीवाद देता हूं।

Advertisement

संत उमेशनाथ महाराज की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी तय होने के बाद वाल्मीकि धाम पहुंचे मीडियाकर्मियों से चर्चा में संत उमेशनाथ महाराज ने कहा कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में उन्हें फिलहाल कुछ भी ज्ञात नहीं है। मुझे राज्यसभा से प्रत्याशी बनाने के संबंध में मीडिया से ही जानकारी लगी है।

महाराज ने कहा कि भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बनाया है तो इसके लिए भाजपा को धन्यवाद और आर्शीवाद है। संत उमेशनाथ महाराज ने कहा कि भाजपा ने जो दायित्व दिया है,उसे सभी को साथ लेकर पूरा किया जाएगा।

Advertisement

महाराज ने कहा कि मेरा मानना है कि भगवान महाकाल जो दायित्व दिलाते है,उसे पूर्ण करने में भगवान महाकाल की सहयोग भी प्रदान करते है। संत उमेशनाथ जी ने कहा कि मेरे सन्यासी जीवन के ६० वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त जो दायित्व मिला है,उसका सत्य-निष्ठा और मन-वचन-कर्म से निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें