Popup Image
Advertisement

संस्कृति मंत्री ने महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश….

गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी, 7 अक्टूबर को होगा लेजर शो

Advertisement

उज्जैन। आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने बैठक लेकर प्रधानमंत्री के आगमन अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा किये जाने वाले विभिन्न प्रस्तुतियों की जानकारी दी और समीक्षा की।

बताया गया कि जनजातीय कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। जनजातीय कलाकारों की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये शहर में एक लाख आमंत्रण-पत्र भिजवाये जायेंगे। लोकार्पण अवसर पर आयोजित आमसभा में गायक कैलाश खैर की प्रस्तुति होगी।

Advertisement

7 अक्टूबर को लेजर शो का भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 10 अक्टूबर को सोनू निगम द्वारा भजन एवं देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति की जायेगी। महाकाल गान तैयार कर लिया गया है। महाकाल गान को सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जायेगा। प्रतिदिन होने वाली शिप्रा की आरती को भी भव्य बनाया जायेगा। महाकाल लोक में 600 से 700 कलाकार जो संस्कृति विभाग से संबद्ध हैं, वे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

मंत्री ठाकुर ने निर्देश दिये कि सभी कलाकारों के नाम और पते की सूची अपडेट रहे। उन्होंने कलाकारों के लिये पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, संभाग आयुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें