Advertisement

सगाई नहीं हुई तो किडनैप कर ले गए नाबालिग बालिकाओं को, सांवरिया से तलाश निकाला

दोनों आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त, आज करेंगे कोर्ट में पेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाटपचलाना पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं का कार में अपहरण कर ले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए राजस्थान के सांवरियाजी क्षेत्र से दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया है। आरोपियों के कब्जे से ईको कार भी जब्त की गई है। दोनों नाबालिग में से एक से एक आरोपी की सगाई नहीं होने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी रिमांड पर हैं जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि 6 फरवरी को फरियादी ने भाटपचलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें बताया कि ग्राम अजडावदा से दो अज्ञात शख्स ईको कार क्रमांक एमपी 13 जेडवाय 5096 से उसकी नाबालिग पुत्री और नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर जबरन साथ ले गए हैं। परिजनों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वह फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और टीमों को अलग-अलग रवाना किया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, वाहन ट्रैकिंग, मुखबिर की सूचना के परिणामस्वरूप पुलिस टीमों ने राजस्थान के सांवरियाजी क्षेत्र में आरोपियों को घेराबंदी कर धरदबोचा। साथ ही नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित हालत में दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम हर्षराज पिता अमृतलाल बलाई निवासी बडऩगर और दीपक पिता नंदराम बलाई निवासी ग्राम भेरुपचलाना है।

Advertisement

दूर के रिश्तेदार हैं…
टीआई सतेंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी नाबालिग बालिकाओं के ही दूर के रिश्तेदार हैं। इसमें से एक से सगाई नहीं होने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review