सद्भावना मल्लखंब एवं योग स्पर्धा में 200 खिलाडिय़ों ने की सहभागिता

उज्जैन। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला मल्लखंब संघ के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद्र की 117वीं जयंती पर जिला स्तरीय मल्लखंब एवं योग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 200 बालक-बालिकाओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड़ ने की।

Advertisement
पुरस्कार वितरण समारोह में महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पार्षद सुशील श्रीवास, संजय सक्सेना ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। जानकारी कोच मोहनलाल धाकड़ ने दी।
Advertisement









