सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं की परीक्षाएं दो जनवरी से होंगी प्रारंभ

तीन बार बदली गई परीक्षा की तिथि….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। सरकारी स्कूलों में ९वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं २ जनवरी से शुरू होंगी। यह पहला मौका है जब जनवरी में छमाही परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। हालांकि जनवरी की शुरुआत से कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना भी जताई जा रही है। इस कारण विद्यार्थियों को ठंड के बीच परीक्षा देनी होगी। इस बार छमाही परीक्षाएं अनुगूंज और राष्ट्रीय बाल रंग के कारण जनवरी में हो रही है। परीक्षा सुबह 7.30 बजे शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को सुबह 7 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।
जहां 9वीं-10वीं की परीक्षा 2 से 9 जनवरी के बीच होगी। समय सुबह 11 से दोपहर २ बजे तक रहेगा। वहीं, 11वीं व 12वीं की परीक्षा २ से 11 जनवरी के बीच होगी। इनका समय सुबह साढ़े 7.30 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने ९वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं की तिथि पहले 1 से 8 दिसंबर के बीच घोषित थी। इस संबंध में स्कूल स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई थी, वहीं अनुगूंज कार्यक्रम 4 से 5 दिसंबर तक होने के कारण परीक्षा की तारीख को डीपीआइ ने स्थगित कर दिया। इसके बाद परीक्षा की तिथि 12 से 19 दिसंबर के बीच तय की गई। फिर राष्ट्रीय बाल रंग का आयोजन 17 से 19 दिसंबर के बीच होने कारण तीसरी बार नवंबर के आखिरी सप्ताह में परीक्षा की संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई। इसके अनुसार अब छमाही परीक्षा नए साल में आयोजित की जाएगी।









