सरदार एकता यात्रा पहुंची उज्जैन, स्वागत किया

अहमदाबाद से शुरू हुई 36 जिलों से गुजरेगी, झांसी में होगा समापन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 5 मार्च को अहमदाबाद से शुरू हुई सरदार एकता यात्रा गुरुवार को उज्जैन पहुंची। यात्रा का शहीद पार्क पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने स्वागत किया, जबकि टॉवर पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नगर निगम सभापति कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश की आजादी में उनके योगदान को याद कर नमन किया। दरअसल, यात्रा से जुड़े लोगों ने बताया कि सरदार एकता यात्रा की शुरुआत 5 मार्च को अहमदाबाद (गुजरात) से हुई जो गुुरुवार को उज्जैन पहुंची। यात्रा 36 जिलों से होकर गुजरेगी जिसका समापन 19 मार्च को झांसी में होगा।
रथ में सजी हैं पटेल की चीजें
जिस रथ को यात्रा में शामिल किया है उसमें सरदार पटेल की कई चीजें कांच के बॉक्स में संभालकर रखी हैं। इसमें उनका इस्तेमाल किया जाने वाला संदूक, चप्पल, पॉकेट घड़ी, ग्वालियर के लश्कर द्वारा दिया सम्मान पत्र शामिल हैं।









