Advertisement

सर्द मौसम : पूरा शहर कोहरे की आगोश में

उज्जैन।पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी शहर में कोहरा छाया रहा। तापमान में भी गिरावट आई है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार से ही आसमान में बादल छा रहे हैं। मंगलवार की रात को हल्की बारिश हुई। इससे मौसम और अधिक सर्द हो गया। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। जीवाजी वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान २२.२ डिग्री दर्ज किया गया।

इसमें तीन डिग्री की गिरावट आई। वहीं बीती रात तापमान १३.५ डिग्री रहा। वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार दक्षिणी हवा के प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही थी। इसके कारण बुधवार सुबह मावठा गिरा। बादलों के कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के इस मिजाज का आलू की फसल पर असर हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे आलू खराब हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें