ससुराल में जहर खाकर जान दी दस महीने पहले हुई थी शादी

उज्जैन। एक युवती ने रविवार को ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। घटना आगर जिले के खेकरिया गांव की है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतका भावना पति अंबाराम (20) ने शुक्रवार को किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। ससुराल वाले उसे लेकर इलाज के लिए उज्जैन लाए। जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार रात को इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आगर जिले के बडिय़ाखेड़ी निवासी भावना पिता हरिनारायण की करीब 10 महीने पहले आगर जिले के ही खेकरिया के अंबाराम से शादी हुई थी। अंबाराम की तनोडिय़ा में मोबाइल शॉप है। घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत: पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल 28 वर्षीय कनीराम पिता तेजाराम निवासी खरचूनिया प्रताप थाना महिदपुर की रविवार रात इलाज के दौरान आरडी गार्डी अस्पताल में मौत हो गई। कनीराम 30 जनवरी की रात को महिदपुर से खेड़ाखजूरिया आते वक्त अज्ञात वाहन से दुर्घटना में घायल हुआ था। सोमवार सुबह जिला अस्पताल मेें पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।









