Advertisement

सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

गोदाम और कारखाने को किया ध्वस्त

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: सिंहस्थ क्षेत्र भूमि के अतिक्रमण पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाया गया। सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन पर नगर निगम की टीम ने एक दर्जन अवैध गोदाम कारखाने को हटाने की कार्रवाई की।

Advertisement

जमीन पर लम्बे समय से कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इनमे दो लोगों को कोर्ट से स्टे मिला हुआ था। इसके चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कोर्ट का स्टे हटते ही निगम की टीम ने अतिक्रमण को तोड़ दिया। बडऩगर रोड़ स्थित मुरलीपुरा में दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे।

अवैध निर्माणों को पूर्व में भी हटाने के निर्देश देते हुए कुछ दिन की मोहलत दी गई थी। समय अवधि पूर्ण होने के बाद नगर निगम द्वारा अवैध कारखाने और निर्माण कार्यों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। इसमें से कुछ कारखाने एवं गोदाम को निर्माण करने वाले लोगों ने न्यायालय में स्टे प्राप्त कर लिया था। न्यायालय द्वारा स्टे को भी शून्य करने पर गुरुवार को निगम द्वारा गोदाम और अवैध कारखाने हटा दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें