Popup Image
Advertisement

सीएम ने लिया संतों का आशीर्वाद

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन की गरिमा अनुसार सिंहस्थ का आयोजन किया जाएगा। सीएम मंगलवार शाम नीलगंगा सरोवर पर मां गंगा की प्रतिमा का पूजन करने पहुंचे थे। पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने यहां मां गंगा की आरती का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी,, महामंत्री हरिगिरी, जूना अखाड़ा के वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेम गिरि, उमाशंकर भारती, केदार पुरी, महेश पुरी, नारायण गिरि, रामेश्वर गिरि, आदि उपस्थिति थे। सीएम को सभी संतों ने शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें