Advertisement

सुबह-सुबह कालभैरव के पास ई-रिक्शा पलटा

दो दिन में रिक्शा पलटने की दूसरी घटना, दुर्घटना में इंदौर का परिवार हुआ घायल

Advertisement

उज्जैन। शहर में बेधड़क-बेकाबू दौड़ रहे ईरिक्शा अब सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। अनुभवहीन ड्राइवर अब यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा बन गए हैं। पिछले दो दिनों दो ईरिक्शा पलटने की घटना सामने आई है। जिसमें करीब 4 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रविवार सुबह इंदौर के परिवार के साथ हादसा हुआ है।

इंदौर के बाणगंगा निवासी राजेंद्र पिता खेमचंद नामदेव (45) अपने परिवार के 9 सदस्यों के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। महाकाल दर्शन के बाद वे दो रिक्शा से गढ़कालिका मंदिर होते हुए काल भैरव जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब साढ़े 9 बजे रिक्शा पलट गई जिसमें अंदर बैठे राजेंद्र सहित उनके परिजनों को चोंट आई हैं। राजेंद्र को इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में ई रिक्शा चालक अजय भी घायल हुआ है।

Advertisement

गिरी नंबर प्लेट बनी बड़ा सबूत

शनिवार रात हादसे के बाद आरोपी कार चालक भले ही भागने में सफल रहा, लेकिन मौके पर गिरी कार की नंबर प्लेट उसके लिए गले की फांस बन गई है। टक्कर के बाद कार की नंबर प्लेट टूटकर वहीं गिर गई थी, जिसे पीछे से आ रहे अन्य ई-रिक्शा चालकों ने उठाकर घायल दिनेश के परिजनों के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस अब इस नंबर और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

Advertisement

शनिवार रात को भी पलटा था रिक्शा
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सांवेर रोड स्थित टेढ़ी खजूर दरगाह के पास एक कार से टक्कर के बार ई-रिक्शा पलटने की घटना हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया, जिससे भोपाल से आए दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े …घर लौट रहे युवक के लिए काल बनकर आया डंपर, मक्सी रोड पर हादसा

ईरिक्शा चालक भी घटना में घायल हुआ था।

माधवनगर पुलिस के अनुसार, तिरुपति धाम कानीपुरा निवासी दिनेश (60) पिता श्याम स्वरूप सक्सेना ई-रिक्शा चालक हैं। रात करीब 2 बजे वे भोपाल निवासी यात्री मानसिंह और अभिषेक पंड्या को लेकर नानाखेड़ा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका रिक्शा टेढ़ी खजूर दरगाह के पास पहुँचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें