Advertisement

स्वर्णिम भारत मंच ने किया अनुभूति शर्मा को सम्मानित

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: स्वाधीनता दिवस के अवसर पर स्वर्णिम भारत मंच द्वारा एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान कार्यक्रम का आयोजन टॉवर चौक पर किया गया। कार्यक्रम में गायिका अनुभूति शर्मा को देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों की विशेष प्रस्तुतियों के लिए उपस्थित अतिथियों एवं संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कार्यक्रम में अनुभूति ने बेटी हिंदुस्तान की, वंदे मातरम, मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, कर चले हम फिदा जैसे राष्ट्रभक्ति गीतों से समां बांध दिया। संचालन ज्वलंत शर्मा, डॉ. अनामिका शर्मा और अमित शर्मा ने किया। आभार स्वर्णिम भारत मंच के दिनेश श्रीवास्तव ने माना। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव, अनिल फिरोजिया, कलावती यादव, सोनू गहलोत, अभय नरवरिया, राजेंद्र वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें